LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाराज्य

सुंदरकांड वाचन व भजन संध्या कार्यक्रम में झूम उठे श्रोता

राजपुर गांव में आयोजित हुआ कार्यक्रम

स्वाभिमान जागरण, देवरिया।

भाटपार रानी,देवरिया। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के राजपुर गांव में शुक्रवार की रात पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रुद्राभिषेक यज्ञ, श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का वाचन तथा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से श्रोता झूम उठे। क्षेत्र के भोपतपुरा स्थित टीम जय हो के संयोजक व भजन गायक विनीत मिश्र अंकित, पं० रमेश मिश्र, बृज बिहारी मिश्र, सुरेश मिश्र, अमर मिश्र,नन्हें मिश्र, नीरज मिश्र,हेमन्त, रितेश आदि ने सुंदरकांड का शानदार वाचन संगीतमय तरीके से किया। वहीं टीम द्वारा शानदार गीत व भजन प्रस्तुत किए गए,जिसे सुनकर श्रोता झूम उठे।वहीं लोकगायक सुबाष यादव ने भी अपना गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान भंडारा का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी जटाशंकर सिंह ने आए हुए अतिथियों व गायक मण्डली को गमछा ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कथावाचक पं० वेदप्रकाश मिश्र ने भी अपना विचार रखा।कार्यक्रम का संचालन कवि,शायर,पत्रकार व समाजिक चिन्तक मक़सूद भोपतपुरी ने किया।

जीवन का सच्चा पथ प्रदर्शक है श्रीरामचरितमानस: पं० गिरीशचन्द्र
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि श्रीरामचरितमानस मानव जीवन का सच्चा पथ प्रदर्शक है।उन्होंने कहा कि जीवन जीने के सारे कला, मूल्य व आदर्श इस ग्रंथ में समाहित हैं। गोस्वामी तुलसीदास जी ने जीवन के हर एक पहलुओं पर प्रकाश डाला है। श्रीरामचरितमानस की एक-एक पंक्तियां मानव जीवन को नई प्रेरणा व ऊर्जा प्रदान करती हैं। अतः इस ग्रंथ में लिखी गई प्रत्येक दोहे व चौपाइयों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि सर्व समाज के विकास के लिए मेरा मिशन जारी रहेगा।
ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक सद्भाव होता है मजबूत: अश्वनी

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता व समाजसेवी अश्वनी कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी प्रेम, समाजिक व धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।इससे मनुष्य में मनुष्यता का संचार होता है।
ये लोग रहे मौजूद:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रभान प्रताप सिंह, कौशल किशोर सिंह,भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह टुनटुन, लक्ष्मण सिंह, अंकित सिंह,रघु सिंह, पिंटू सिंह,बाबूलाल सिंह, अनिल प्रसाद, एडवोकेट शत्रुध्न सिंह, राहुल सिंह, उदय प्रताप सिंह, रमेश प्रसाद,विकास सिंह,राज सिंह,संदीप गौतम, लक्ष्मण बरनवाल, सुरेंद्र यादव, रविंद्र प्रसाद,गोविंद सिंह,यशवंत, डॉ अनिल मौर्य, जगदीश प्रसाद, हीरालाल यादव,बेचू अंसारी, नन्हे अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, रमा मद्धेशिया, रघुनाथ मद्धेशिया, सुदामा मद्धेशिया,कमलेश सिंह, मंटू प्रसाद,महमूद मंसूरी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!