LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को बरहज पुलिस ने दबोचा, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

देवरिया, 09 अगस्त 2026। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरहज पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा भी बरामद हुआ।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना बरहज पुलिस ने मु0अ0सं0-275/2026 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त गोविन्द साहनी पुत्र मोहन साहनी, निवासी पुराना बरहज, थाना बरहज, उम्र 23 वर्ष को रगड़गंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया।

गिरफ्तारी टीम करने वाली टीम में प्रमुख रूप से:
उ0नि0 संतोष कुमार यादव, का0 राजन सिंह व रि0का0 अमित मद्धेशिया शामिल रहे।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!