उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अज्ञात सब मिलने से सनसनी पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम हेतु।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

बृजमनगंज मार्ग के ग्राम पंचायत विशुनपुर अदरौना के बिहारी टोला के सामने जंगल के किनारे सोमवार की सुबह एक एक अज्ञात लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। हलांकि उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र की जांच करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

मृतक अर्धनग्न था उसके शरीर पर सिर्फ काले रंग की छींटदार चड्डी ही था । पुलिस ने आसपास के गांवों में लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन हो नही पाई । खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!