गो तस्करी के 03 आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 04 पशु बरामद

🟥 स्वाभिमान जागरण, देवरिया | 13 अगस्त 2026
बरियारपुर। गोवंश की तस्करी कर बिहार ले जा रहे 03 आरोपियों को थाना बरियारपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में 01 आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से 01 अवैध तमंचा, कारतूस, 01 पिकप और उसमें लदे 03 बछड़े व 01 भैंस बरामद की है।
दिनांक 12/13.08.2026 की रात थानाध्यक्ष बरियारपुर *दीपक सिंह* मय टीम के क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि पिकप में गोवंश लादकर तस्कर बिहार की ओर जा रहे हैं। मठिया के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर पिकप UP527889 को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश की।
पीछा करने पर मठिया चौराहे के पास पिकप खराब हो गई। वाहन से उतरकर तीनों भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने झाड़ियों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में स्वयंवर यादव पुत्र गोरख यादव, निवासी सुरौली टोला लक्ष्मीपुर, थाना सुरौली के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया।
दूसरे दो आरोपियों हरिकेश यादव पुत्र रामधारी यादव, निवासी सुरौली और पन्नेलाल यादव पुत्र परदेशी यादव, निवासी डढीया बारी टोला, थाना एकौना को पुलिस ने कुछ दूरी पर पकड़ लिया।
बरामदगी :
1. 01 अवैध तमंचा 315 बोर
2. 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस
3. 01 पिकप वाहन नं0 UP527889
4. 03 गौवंश बछड़ा, 01 भैंस
तीनों के विरुद्ध थाना बरियारपुर में मु0अ0सं0-152/2026 धारा 109(1) बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट, 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुख्य आरोपी स्वयंवर यादव शातिर गो तस्कर है। उसके विरुद्ध देवरिया के विभिन्न थानों में गोवध, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित 16 मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष दीपक सिंह, उ0नि0 दुर्गेश शुक्ल, उ0नि0 सत्य प्रकाश सिंह, हे0का0 मनोज उपाध्याय, का0 पवन पाल, का0 सुशील दीक्षित, रि0का0 सतीश यादव, रि0का0 शैलेन्द्र यादव, थाना बरियारपुर।



