LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दहेज के लिए प्रताड़ना के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

🟥 स्वाभिमान जागरण, देवरिया |

मईल। दहेज की मांग को लेकर पत्नी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने एवं संदिग्ध अवस्था में मृत्यु होने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मईल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना मईल में मु0अ0सं0-145/2026 धारा 85, 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी विजय कुमार पुत्र रामबिलास, निवासी नेनुआ, थाना मईल शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर वह पीड़िता के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने तहरीर में बताया कि “ससुराल वाले उसे आए दिन दहेज के लिए ताने देते थे और घर से निकालने की धमकी देते थे। प्रताड़ना से तंग आकर उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।”

घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। 13 अगस्त को उ0नि0 रामदयाल यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नेनुआ तिराहे से 32 वर्षीय विजय कुमार को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास शून्य है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
थानाध्यक्ष विकास नाथ ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!