LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

देवरिया डीएम ने किया राजस्व प्रकरणों का स्थलीय सत्यापन

मईल थानाक्षेत्र के करौता गांव में एक करोड़ उनसठ लाख के मूल्य मालियत के स्टाम्प मूल्यांकन का किया सत्यापन

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

रोवर से कराई चकमार्ग की पैमाइश, किसानों को सौंपी खतौनियां

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज तहसील सलेमपुर क्षेत्र में राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने दो स्टांप मूल्यांकन प्रकरणों का मौके पर निरीक्षण करने के साथ ही धारा-24 एवं अंश निर्धारण के प्रकरणों का भी ग्रामीणों से वार्ता कर सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने अंश निर्धारण से संबंधित दो खतौनियां किसानों को प्रदान किए।
जिलाधिकारी ने ग्राम पुरैना में धारा-24 के अंतर्गत चकमार्ग की पैमाइश रोवर पद्धति से कराई। उन्होंने स्वयं रोवर पकड़कर पैमाइश की प्रक्रिया का जायजा लिया। पैमाइश के बाद चकमार्ग से संबंधित प्रकरण का नियमानुसार निस्तारण कराया गया।
इसी ग्राम में अंश निर्धारण के प्रकरण का भी जिलाधिकारी ने सत्यापन किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर अंश निर्धारण की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अंश निर्धारण को सही बताया। इसके बाद अंश निर्धारण से संबंधित दो खतौनियां जिलाधिकारी ने किसानों को प्रदान किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पुरैना में करीब एक करोड़ चार लाख रुपये मूल्य की मालियत संपत्ति से संबंधित स्टांप मूल्यांकन प्रकरण का भी स्थलीय सत्यापन किया गया। उक्त संपत्ति अभिषेक कुमार पुत्र नवनाथ द्वारा प्रियंका सिंह पत्नी दीपक सिंह को विक्रय की गई थी। स्थलीय सत्यापन में संपत्ति का मूल्यांकन निर्धारित मूल्य के अनुरूप पाया गया।
इसी प्रकार ग्राम करौता में करीब एक करोड़ 59 लाख रुपये मूल्य की मालियत संपत्ति से संबंधित स्टांप मूल्यांकन प्रकरण का भी स्थलीय सत्यापन किया गया। उक्त संपत्ति अरुण कुमार द्वारा उमेश सिंह को विक्रय की गई थी। जिलाधिकारी ने मौके पर संपत्ति का स्थलीय निरीक्षण कर मूल्यांकन का जायजा लिया। सत्यापन में संपत्ति का मूल्यांकन निर्धारित मूल्य के अनुरूप पाया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय-विक्रय में संपत्तियों का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। स्टांप मूल्यांकन के अनुसार ही संपत्ति का मूल्य निर्धारित कर क्रय-विक्रय में उसका उल्लेख सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रकरणों की सघन जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी, उप निबंधक प्रतिमा सिंह सहित राजस्व विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!