LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा की बल्ले बल्ले, सभासद अध्यक्ष उधर ही चले

सलेमपुर डाक बंगले पर कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन

 

 

मंत्री व सांसद ने कई को ज्वाइन कराया भाजपा

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम , सांसद रविंद्र कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र ने गुरुवार को सलेमपुर डाक बंगले पर नगर पंचायत लार के चेयर मैन मुसा रजा लारी सहित कई सभासदों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। सलेमपुर क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास में यह पहली घटना है जब कई विपरीत विचारधारा के लोग भाजपा की टोपी और गमछा एक साथ धारण किए। जिन लोगों को आज भाजपा ज्वाइन कराया गया उसमे से कुछ तो पहले से ही भाजपा के लिए ही काम करते रहे है। ज्यादातर लोग दूसरे दलों के लिए काम करते थे। आज भाजपा को सबका साथ मिला। लार नगर पंचायत की कई महिला सभासदों के पति देव अपने सर पर भाजपा की टोपी चढ़ा लिए।
सलेमपुर डाक बंगले पर पार्टी के नेताओं की उपस्थिति में जिन लोगों ने भाजपा ज्वाइन किया उनमें मुसा रजा लारी (अध्यक्ष, नगर पंचायत लार) पंकज सिंह (सभासद, पिपरा वार्ड) राशिद जमाल (सभासद, तिवारी टोला वार्ड) प्रमोद कुमार (सभासद, गयागिर वार्ड) अर्जुन पाल (सभासद, बौली वार्ड) प्रमोद विश्वकर्मा (सभासद, घारी वार्ड) पिंकी चौहान (सभासद, धवरिया वार्ड) सुदर्शन प्रसाद (सभासद, हरिजनबस्ती वार्ड) मजहर लारी (सभासद, चौक वार्ड) शम्स मेराज (सभासद, बाजार वार्ड) पिन्टू यादव, गयागिर वार्ड , नसीम आलम, मठ वार्ड ,अंगद चौहान, धवरिया वार्ड, अफजल (सभासद, कोईरीटोला वार्ड) ,बलवन्त जायसवाल, (सभासद प्रतिनिधि, इन्दिरानगर वार्ड) , पप्पू अंसारी, (सभासद प्रतिनिधि, मठ वार्ड) ,अताउर्रहमान (सभासद, फत्तेहनगर वार्ड) . शकील उर्फ भोलू लारी. राशिद लारी (भोला भाई)  , रुपान कुमार (सभासद – वैशकरनी),
इजहार अहमद, फिरोज अहमद, अब्दुल हसन, इशू अहमद, रिंकू प्रसाद, राजेंद्र यादव, सफासत हुसैन, गुलाम गौस, गौ सुल आजम, गुलाम शमीर, शहजाद, सकील,सरफराज, रियाज, वारिस अली सहित कई लोग प्रमुख हैं। राजनीतिक स्तर पर सबसे ज्यादा नुकसान समाजवादी पार्टी का हुआ है। क्योंकि स्थानीय स्तर पर इनमे से ज्यादातर लोग समाजवादी पार्टी के लिए ही काम करते थे। भाजपा की बल्ले हो गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!