LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सीएचओ, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी समन्वय के साथ करें कार्य :सीएमओ

-बनकटा और भागलपुर ब्लॉक में एचआरपी, एमएमआर और आईएमआर से सम्बंधित प्रशिक्षण में पहुंचे सीएमओ

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

देवरिया, 14 अगस्त, 2026।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशन में बनकटा व भागलपुर आकांक्षी ब्लाकों में एचआरपी, एमएमआर औरत आईएमआर से सम्बंधित चल रहे प्रशिक्षण में शुक्रवार को सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने पहुंचकर सीएचओ, एएनएम, आशा आंगनबाड़ी को प्रशिक्षण में विशेष टिप्स दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएचओ, एएनएम आशा, आंगनबाड़ी आपसी समन्वयक के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना और गर्भवती महिलाओं को समय पर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराना है। इसमें गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांचों और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उनके उचित प्रबंधन पर जोर दिया गया।जिन गर्भवती महिलाओं में खून की कमी, उच्च रक्तचाप, दौरे की समस्या, मधुमेह, 145 सेंटीमीटर से कम कद, 35 किलोग्राम से कम वजन या 18 वर्ष से कम एवं 35 वर्ष से अधिक आयु जैसी जटिलताएं पाई जाती हैं, उन्हें उच्च जोखिम श्रेणी में रखा जाता है। उन्होंने कहा कि कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की शीघ्र पहचान कर उन्हें पोषण पूनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं। जिससे उनका सही समय पर इलाज किया जा सके। सीएमओ ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक गौरीबाजार, बनकटा, लार, भागलपुर और बरहज में सहयोगी संस्थाओ जपाईगो, यूपीटीएसयू, सीफार, अरमान, जेएसआई, पीसीआई के सहयोग से प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!