महराजगंज में सरकारी गैर सरकारी संस्थानों पर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया।
जामिया इकरा गर्ल्स कॉलेज मदरहाककटही के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल मनाया स्वतंत्रता दिवस, रामबक्श शांति देवी जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
महाराजगंज जनपद के सभी सभी खंड विकास क्षेत्र में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया जहां सदर विकासखंड में स्थित डीएम कार्यालय पर जिलाधिकारी ने व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक ने झंडा फहराया इसी तरह समस्त खंड विकास क्षेत्रों में विकासखंड कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी व उनके मातहतों ने झंडा फहराया। इसी क्रम में घुघली, पनियरा परतावल सदर सिसवा निचलौल मिठौरा फरेंदा धानी बृजमनगंज लक्ष्मीपुर नौतनवा में समस्त संस्थानों पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बृजमनगंज में नगर पंचायत कार्यालय ऑलमाइटी इण्टर कॉलेज राम बक्श शांति देवी जूनियर हाई स्कूल, सहित दर्जनों विद्यालयों एवं कार्यालयाें पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी।
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकारी गैर सरकारी संस्थानों पर बड़े ही धूम-धाम से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। इसी तरह जामिया इक रा गर्ल्स कॉलेज मदरहा ककटही के बच्चों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस। स्कूल में इस राष्ट्रीय पर्व पर पूरे बच्चों में हर्ष-उल्लास के साथ विद्यालय के प्रबंधक डा० नसीम अहमद खान ने झंडारोहण की तो मुख्यातिथि अरुण कुमार उपाध्याय ने भारत माता के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। झंडा रोहण होने के बाद सभी ने झंडे को सलामी दी इसके साथ ही राष्ट्रगान पूरे श्रद्धा से गाया गया। विद्यालयके प्रधानाचार्य वसीम अहमद खान ने सभी अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दिया इस दौरान कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने स्वागत गीत गाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया तो नवीन खान ने अपने अंग्रेजी भाषण में स्वतंत्रता का इतिहास और स्वतंत्रता के महत्व को बताया। राकेश ने भी अपने ज्वलंत शब्दों में भाषण दिया तो मनीषा ने राष्ट्र गीत बड़े ही मधुर स्वर में गा कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन खुर्शीद आलम खान ने किया।
विद्यालय प्रांगण से एक भब्य प्रभात फेरी निकाल कर पूरे रिहायशी इलाके से होते हुए पुनः विद्यालय में आकर समाप्त हो गया प्रभातफेरी के दौरान बच्चों ने माइक में नारे लगाते भारत माता की जय, पंद्रह अगस्त अमर रहे, महात्मागांधी अमर रहे, आदि सभी महापुरुषों अमर रहे, देश की सेवा हम करेंगे हम करेंगे का नारा लगाते हर्षोपुलकित दिखे। विद्यालय के बालमंत्रिमंडल के बच्चों ने भी बड़े ही तत्परता के साथ प्रभातफेरी में बच्चों को व्यवस्थित कर रखा था। इस पर रास्ते में लोगों ने प्रभात फेरी की खूब सराहना करते रहे। बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम 4:45 पर समाप्त हुआ।
इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर प्रेम कुमार, मंतू यादव,, अब्दुल रब,संतराम,शाह आलम,मुहम्मद उमर,शोयब खान व विद्यालय के शिक्षक खुर्शीद आलम खान, वसीम अहमद,हाफिज तौफ़ीक़ अहमद खान, शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे व क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे ।



