पॉक्सो के वांछित को रुद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया | रविवार, 16 अगस्त 2026
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना रुद्रपुर पुलिस को सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी *श्री आनन्द कुमार पाण्डेय* के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर जंगल भुसवल मार्ग के तिराहे से पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिकाऊ पासवान पुत्र स्व0 परदेशी पासवान, निवासी रुद्रपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र लगभग 60 वर्ष है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर के नेतृत्व में का0 राजन सरोज, का0 सुमित राजभर, रि0का0 रविकान्त यादव एवं म0का0 वन्दना यादव की टीम ने अंजाम दिया।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया।



