उत्तर प्रदेशफतेहपुर

खाद का वजन कम हुआ, दाम बढ़े; 2027 में जनता सिखाएगी सबक: पल्लवी पटेल

 

खखरेरू फतेहपुर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आज देश का अन्नदाता पाई-पाई को मोहताज है। किसान अपनी फसल का दाम खुद तय नहीं कर सकता, और सरकार उसे बिजली व खाद के संकट में झोंक रही है। यह तीखा हमला अपना दल (कमेरावादी) की नेता व सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने खखरेरू के रक्षपालपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोला कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों को बेनकाब करते हुए पल्लवी पटेल ने कहा, “पहले किसानों को 50 किलो खाद की बोरी मिलती थी, जिसे सरकार ने घटाकर 45 किलो कर दिया। वजन कम हुआ और कीमतें आसमान छू रही हैं, फिर भी किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए विधायक ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग धर्म और आत्मनिर्भरता के झूठे नारों के पीछे अपनी विफलताओं को छिपा रहे हैं नोटबंदी का सच उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि कालेधन पर अंकुश लगाने के दावे खोखले साबित हुए। आम जनता लाइन में खड़ी रही, जबकि बड़े-बड़े घोटालेबाज देश का पैसा लूटकर बाहर भाग गए। यूजीसी पेपर लीक जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है 2027 में 40 सीटों पर तैयारी, किसी से गठबंधन नहीं पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं से सड़क से संसद तक जनहित की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया और 23 अगस्त की रायबरेली रैली में जुटने की अपील की। 2027 के विधानसभा चुनाव पर सरकार को ललकारते हुए उन्होंने साफ किया कि अपना दल (कमेरावादी) प्रदेश की 40 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है और फिलहाल किसी भी दल से गठबंधन का कोई इरादा नहीं है सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सीएल पटेल ने की, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गांव-गांव जाकर संघर्ष का संकल्प लिया सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सीएल पटेल, प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष सतनारायण पटेल, जिलाध्यक्ष विद्या पटेल, जिला महिला अध्यक्ष सुशील सिंह, युवा विधान सभा अध्यक्ष रत्नेश सिंह ,तेज प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह (बालाजी), अंकित सिंह डब्बू, निखिल धोबी, पुष्पराज सिंह, टीकम सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!