उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान एवं सभासद ने सौरहा एवं अन्य क्षेत्रों में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त की सुबह ग्राम सौरहा के लोकप्रिय युवा प्रधान दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।

 

तिरंगा यात्रा रैली लेदवा गांव से प्रारंभ होकर सौरहा कंपोजिट विद्यालय में ध्वजारोहण करते हुए पिपरहना, चनरैया, आलमचक दौलतपुर, पिपरी और महुआ घाट से वापस लेदवा चौराहा, एवं दर्जनों गाँवों से होकर बृजमनगंज रोड पर पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ लोगों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर रैली में हिस्सा लिया। अंत में श्री गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है आज हमारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हम सब को देश के प्रति एकता, भाई चारा एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश देता है। आइये इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब शपथ लें कि अपने राष्ट्र को जाति धर्म, संप्रदाय, क्षेत्रबाद से ऊपर उठ कर देश को आगे बढ़ाएंगे एवं इसकी अखंडता बनाए रखेंगे।

 

जय हिंद ! जय भारत !!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!