उत्तर प्रदेशफतेहपुर

क्रेडिट कार्ड से 1.29 लाख रुपये की साइबर ठगी, पुलिस जांच में जुटी

 

खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के ऐमापुर मजरे हकीमपुर खन्तवा गांव निवासी एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 1.29 लाख रुपये से अधिक की रकम पार कर दी। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल बैंक को सूचना देकर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई है।

ऐमापुर मजरे हकीमपुर खन्तवा, पोस्ट बरयेपुर, ब्लॉक धाता निवासी उमेश कुमार पुत्र राजाराम के अनुसार, बीते 19 मई 2026 को उनके क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी की गई। ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कुल 1,29,859.50 रुपये की रकम निकाल ली।
लेनदेन की जानकारी मिलते ही उमेश कुमार ने संबंधित बैंक को सूचना देकर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही NCRP पोर्टल पर भी शिकायत की। पीड़ित ने अब खखरेरू थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर मामले की जांच कर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए खातों और लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है।
इस संबंध में एस एस आई श्याम सुंदर गिरने बताया तकरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर जांच किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!