देवरिया

गौरी के जन्मदिन पर जुटी हजारों की भीड़, सियासी ताकत का भी हुआ प्रदर्शन

तेजस्वी मैरेज हाल में देर रात तक चलता रहा दावत का दौर

स्वाभिमान जागरण

लार। गौरी के जन्मदिन के अवसर पर लार के तेजस्वी मैरेज हाल में आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और जन्मदिन की बधाई दी। समारोह में जुटी भीड़ ने आयोजन को भव्य बना दिया। देर रात तक लोगों के आने-जाने और दावत का दौर चलता रहा।

हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस आयोजन को केवल जन्मदिन समारोह के रूप में नहीं देखा जा रहा है। चर्चा है कि जन्मदिन तो बहाना था, असल निशाना जिला पंचायत की तैयारी का तराना था।

 

आयोजन के जरिए मुरारी सिंह ने अपने राजनीतिक रसूख, पुराने संबंधों और सामाजिक हैसियत को एक बार फिर मजबूती से सामने रखा। लार क्षेत्र के खेमादेई निवासी रवि प्रकाश उर्फ़ मुरारी सिंह की पोती गौरी सिंह उम्र 5 वर्ष का जन्मदिन लार के तेजस्वी मैरेज हाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन की व्यापकता का एहसास कराया। समर्थकों, शुभचिंतकों और परिचितों की लगातार आवाजाही से मैरेज हाल में देर रात तक चहल-पहल बनी रही। लोगों ने गौरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और आयोजकों की ओर से की गई खातिरदारी का भी आनंद लिया।

राजनीतिक नजरिए से देखें तो इतने बड़े स्तर पर लोगों का जुटना अपने आप में कई संकेत दे रहा है। जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच इस आयोजन को मुरारी सिंह की सक्रियता और जनसंपर्क के तौर पर भी देखा जा रहा है। पुराने रिश्तों को साधने और सामाजिक पकड़ को मजबूत करने की कोशिश समारोह में साफ नजर आई।

आयोजन की भव्यता और उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं को भी हवा दे दी है। अब देखना यह है कि जन्मदिन के बहाने जुटी यह भीड़ आने वाले समय में किस राजनीतिक समीकरण को मजबूती देती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!