रुद्रपुर में झपटमारी का खुलासा
गोरखपुर के दो शातिर बदमाश तमंचा-कारतूस समेत गिरफ्तार, फर्जी नंबर की पल्सर बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया |
रुद्रपुर, देवरिया। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ई-रिक्शा सवार महिला से दिनदहाड़े मंगलसूत्र लूटकर फरार होने वाले अंतरजनपदीय गैंग के दो सदस्यों को धर दबोचा है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कल्यान सिंह सागर की टीम ने यह कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मु.अ.सं. 401/2026 धारा 304 BNS में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश सनकोटिया माता मंदिर, रुद्रपुर के पास मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
1. अजय निषाद पुत्र छोटेलाल निषाद, निवासी रामनगर करजहां, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर, उम्र 23 वर्ष।
2. सूरज पासवान पुत्र ओमप्रकाश पासवान, निवासी जंगल सीकरी, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर, उम्र 25 वर्ष
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से —
– लूटा गया 01 मंगलसूत्र (दो टुकड़ों में टूटा हुआ) और 01 लाकेट (पीली धातु)
– 02 अवैध तमंचा (315 बोर व 12 बोर) व 02 जिंदा कारतूस
– घटना में प्रयुक्त 01 बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट UP58FM5832 लगी थी, बरामद की है।
बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2), 341(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट* की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 17 अगस्त 2026 को वादिनी ने थाना रुद्रपुर पर तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी माँ और बहन के साथ ई-रिक्शा से जा रही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 पंकज कुमार, का0 राजन सरोज, का0 रविकान्त यादव, का0 सुमित राजभर, का0 आशीष यादव, हे0का0 भवर पाल सिंह व का0 मनोज सिंह यादव शामिल रहे।



