उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

 हुआ भूमि पूजन, नाली, सीसी रोड और स्कूलों का होगा सुंदरीकरण-  राकेश जायसवाल।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

महाराजगंज।आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज विकास कार्यों को लेकर जनपद में हमेशा से अव्वल रहा है। इसी विकास की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज नगर में एक साथ कई विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।

आज नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश जायसवाल द्वारा विभिन्न वार्डों में भूमि पूजन किया गया।

जिन स्थानों पर कार्य होना है, वे इस प्रकार हैं 1. वार्ड नंबर 3 प्राथमिक विद्यालय 2. वार्ड नंबर 12 प्राथमिक विद्यालय 3. वार्ड नंबर 13 गल्ला मंडी 4. काली मंदिर परिसर 5. थाना गली 6. वार्ड नंबर 14 कलवारगढ़

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि नाली, सीसी रोड का निर्माण तथा प्राथमिक विद्यालयों का सुंदरीकरण कराया जाना है। हमारा लक्ष्य है कि बृजमनगंज की हर गली, हर वार्ड और हर स्कूल आदर्श बने। बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए अच्छा माहौल मिले और जनता को जलजमाव और कीचड़ की समस्या से मुक्ति मिले।”एक ही दिन में 6 स्थानों पर भूमि पूजन होने से नगर वासियों में काफी खुशी है। लोगों का कहना है कि नगर अध्यक्ष द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य ऐतिहासिक हैं।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सभासद गण मनोज जायसवाल, झिनक विश्वकर्मा, अनिल मणि, राजन चौरसिया,विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, स्थानीय व्यापारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!