LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद आरोपी को दबोचा, आलाकत्ल बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया |

देवरिया। शर्मा ढाबा के पास युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय व सीओ नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नामजद वांछित अभियुक्त विपुल उर्फ संदीप यादव पुत्र राजेन्द्र यादव (28) निवासी बेलडरिया थाना गौरीबाजार को सोनूघाट से बरहज जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बांस की लाठी शर्मा ढाबा के पास झाड़ियों से बरामद की है।

गौरतलब है कि 17 अगस्त को पुरानी रंजिश में अमित शर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

पुलिस टीम में प्र0नि0 शशिभूषण राय, का0 प्रदीप यादव, का0 दीपक यादव और म0का0 शीला सिंह शामिल रहीं। अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!