नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज |
बृजमनगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 01 सितंबर को दोपहर लगभग 1 बजे कलवारगढ़ हनुमान मंदिर तिराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट से संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, कैश मुहम्मद पुत्र हद्दीस ने थाने में लिखित तहरीर देकर अपनी पुत्री के साथ पवन पुत्र अवधराज द्वारा छेड़खानी किए जाने की शिकायत की थी। तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में धारा 75, 352, 351(3) बीएनएस के तहत पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता के बयान पर धारा 180 एवं 183 बीएनएसएस के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2) बीएनएस तथा धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन, उम्र 20 वर्ष, पुत्र अवधराज, निवासी ग्राम कलवारगढ़, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज को कलवारगढ़ हनुमान मंदिर तिराहा से 01 सितंबर को दोपहर लगभग 1 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
अभियुक्त की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह, का0 बृजेश कुमार, का0 राहुल तिवारी की भूमिका प्रमुख रही।



