LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

देवरिया में करंट लगने से 7 साल के मासूम की मौत, 3 बच्चे झुलसे

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ देवरिया

देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिणी गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे बच्चों द्वारा लोहे के दरवाजे को छूने से उसमें उतरे करंट की चपेट में आने से 7 वर्षीय कार्तिकेय पुत्र हंसराज राजभर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे नित्या, शिवम और गुलाबशा झुलस गए।

बताया जा रहा है कि दरवाजे के पास से गुजर रहा बिजली का तार कटा होने के कारण पूरे दरवाजे में करंट उतर आया था। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को बचाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कार्तिकेय को मृत घोषित कर दिया। अन्य बच्चों का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!