उत्तर प्रदेशदेवरियाराजनीतिराज्य

लार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में साढ़े पांच करोड़ का प्रस्ताव पास

जिला पंचायत अध्यक्ष का जन्मदिन भी मना

 


क्षेत्र पंचायत लार के सभागार में हुई बैठक में साढ़े पांच करोड़ के प्रस्ताव पास

जिला पंचायत अध्यक्ष का जन्मदिन भी मना

स्वाभिमान जागरण
देवरिया। लार ब्लॉक सभागार में सोमवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की बैठक में गत बैठक की कार्यवाही पर विचार विमर्श के साथ ही विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से साढ़े पांच करोड़ के कार्यो का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, कन्या सुमंगला योजना के साथ ही गोवंश आश्रय स्थल सहित केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में चर्चा की गई । बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीशचन्द्र तिवारी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है । आम जनता की जरूरतों के साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों व स्थानीय स्तर के अधिकारियों की है ।उन्होंने अधिकारियों से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए काम करने को कहा। सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने किया। संचालन खण्ड विकास अधिकारी आनंद प्रकाश ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!