ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस ने आगामी त्यौहार को लेकर गांव में लगाया चौपाल

माहौल बिगड़ने वालो पर शक्ति से निपटेगी की पुलिस 

अड्डा बाजार, स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज  होली व रमजान त्योहार को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए थाना क्षेत्र के सितलापुर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह ने ग्राम सभा मेघौली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न कराया। इसमें दोनों समुदाय से लोग मौजूद रहे। पीस कमेटी की बैठक में चौकी प्रभारी ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे व सद्भाव का प्रतीक है। इसके लिए गांव में सामंजस्य बनाकर मिलजुल कर त्योहार मनाएं।नशा से दूर रहें।तथा दूसरों को भी नशा करने से रोकें। चौकी क्षेत्र में अशांति फैलाकर उपद्रव करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से निपट कर कार्रवाई करेगा। उन्होंने सभी से होलिका स्थल की जानकारी ली। उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी त्योहार में खलल डाले तो इसकी की सूचना पुलिस को तत्काल दे। सड़क किनारे ड़ीजे न बजाए, इस दौरान पंकज यादव, अखिलेश कुमार,विनय गुप्ता,मनीष सिंह, आशुतोष सिंह, अरविंद यादव, संदीप गौतम आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!