देवरियाब्रेकिंग न्यूज़

देवरिया में विस्फोट, चार की मौत

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। शनिवार की सुबह एक धमाके से देवरिया दहल उठा। जिले के भलुवनी में गैस सिलिंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। अग्नि शमन दल आग बुझाने में सफल हुआ।

भलुवनी में गैस सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना भलुवनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में शनिवार को सुबह हुई। इंस्पेक्टर भलुअनी, बरहज सीओ आदित्य कुमार गौतम, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस गांव में पहुंच गया था।घटना में तीन बच्चे और एक महिला की झुलसने से मौत हो गई है।

मृतकों में आरती गुप्ता पत्नी शिवशंकर गुप्ता 40 वर्ष , कुंदन गुप्ता 12 वर्ष,आँचल गुप्ता 14 वर्ष, सृष्टि 11 माह हैं। यह घटना सुबह चाय बनाते व्यक्त हुई। एक ही कमरे में सारे लोग थे। विस्फोट इतना तगड़ा था कि अम्बेस्डर की छत के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की।

अरुण कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!