महाराजगंज

दो बाइक की टक्कर में चार घायल,दो की हालत गंभीर

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनंद नगर महराजगंज

फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर दों बाइक की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस। बताया जाता हैं कि बुधवार को छह बजे के लगभग उक्त मार्ग के गोपलापुर चौराहे पर दो बाइक की आपस में टक्कर होने से चार लोग घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बनकटी पहुंचाया गया,जहां पर चिकित्सकों ने दो की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल लिए रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति जिला संतकबीर नगर के बढ़या ठाठर निवासी अजय सहानी 22 व दिलीप सहानी 19 महराजगंज से फरेंदा की तरफ आ रहे थे। अभी गोपलापुर चौराहे के पास पहुंचे थे कि सामने आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें राजू 33 व संजय 26 को भी हल्की चोटें आई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से अजय व दिलीप को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!