
संख्या बल में भारी विद्यार्थी की दूसरी पारी!
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। राजनीति में अनिश्चितता सदा बनी रहती है। जनता किसे कब सर आंखों पर बैठा ले कहा नहीं जा सकता। किसके सिर से ताज उतार ले और किसको सेहरा पहना दे, यह सब जनता के हाथ में है। इसी लिए तो जनता जनार्दन है। सलेमपुर लोक सभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रमा शंकर विद्यार्थी संख्या बल में काफी भारी हैं। इसी संख्या बल के बदौलत वे दूसरी पारी की शुरुवात करने का मन बना लिए हैं। विद्यार्थी ने अपनी पहली पारी 2009 में बसपा के सिंबल से खेला था और सलेमपुर के सांसद बने थे। वर्ष 2017 में वह बसपा छोड़ सपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद सपा ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव भी बनाया।
सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बुधवार को देवरिया प्रथम आगमन पर पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी का जनपद देवरिया जोरदार स्वागत हुआ। पूर्व निर्धारित समय के अनुसार देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर वैशाली ट्रेन से 10 बजे हुआ। इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत फूल मालाओं से किया गया। उसके बाद सुभाष चौक पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय बांस देवरिया पर जिला अध्यक्ष व्यास यादव के अध्यक्षता में उनका स्वागत व प्रेस वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आभार धन्यवाद देते हुए कहा कि हम लोकसभा सलेमपुर सीट पर जनता की कृपा से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और जनता और साथ-साथ इंडिया गठबंधन के सभी के सहयोगी दलों का होना है। साथ ही बीजेपी सांसद कटाक्ष करते हुए कहाकि जो लगातार दस सालो से सांसद है उसके घर के सामने टंकी से पानी नही आती मै जितने के बाद उनके टंकी से पानी चालू करा दुगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो लोकसभा सलेमपुर के प्रत्याशी बनाकर के राजभर को भेजा है उनको हम अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की बदौलत यह सीट जीता करके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथो को मजबूत करेंगे,और इंडिया गठबंधन को ताकत बनाने में कार्य करेंगे। पीडीए में संख्या कम नहीं है। पिछड़े ,अल्पसंख्यक और दलित वर्ग के मतदाता विद्यार्थी की जीत सुनिश्चित करेंगे। मौजूदा सांसद से नाखुश वोटर भी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक सिंह कुशवाहा, हृदय नारायण जायसवाल, विजय प्रताप यादव, राजवंशी राजभर, मंजूर हसन, रामप्रकाश यादव, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान, दिलीप यादव, बेचूलाल चौधरी, रामप्रकाश यादव उर्फ मुत्रा, श्यामदेव यादव, अरविंद साहिनी, राजेश यादव, रंजना भारती, वंदना पासवान, लार ब्लॉक अध्यक्ष पवन यादव, महेंद्र गोंड, प्रभुनाथ यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, अमरेंद्र यादव, हरेंद्र त्यागी, चंद्रभूषण सिंह यादव, बाबूलाल यादव, अशोक यादव, अखिलेश कनौजिया, अशोक मद्देशिया, रामप्रीत यादव, दीनानाथ यादव, हरेराम आर्या, राजेंद्र प्रसाद, रामबचन सिंह यादव, राजू पटेल, ऋषिकेश यादव, नसीम लारी, अंबिका यादव, आनंद यादव, अनूप राजभर, गोपी यादव, श्रीकांत यादव, अर्जुन यादव, प्रभात यादव, भोलू लारी, ज्ञानचंद यादव, रामानंद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



