भागलपुर में नौ दिवसीय यज्ञ शुरू, श्रद्धालुओं की भीड़
आचार्य सत्यजीत ने नेतृत्व में निकली कलश यात्रा

एन डी देहाती / स्वाभिमान जागरण
देवरिया। भागलपुर में शिवशक्ति सेवा संस्थान की आचार्य टीम ने नव दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ शुरू कर दिया है। लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के सफलता के लिए यज्ञ स्थल शीतला माता मन्दिर से सरयू नदी के कालीचरण घाट पर जल कलश के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमे नगर क्षेत्र के हजारों नर नारियों ने पीत वस्त्र धारण कर जयकारों के साथ सरयू नदी से कलश में जल भरा। इस दौरान पूरा वातावरण हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो गया। लक्ष्मीनारायण महागज के मुख्य आयोजक अभय मिश्र द्वारा भागलपुर के शीतला माता मन्दिर परिसर में नौ दिवसीय विशाल महायज्ञ एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा का विशाल शोभा यात्रा गुरुवार को हाथी घोड़े और वैण्ड बाजों के साथ निकाला गया। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु यज्ञ कलश के साथ भाग लिया। शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से पिण्डी रोड होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पुलिस चौकी, बीजीएम इण्टर कालेज होते हुए सरयू तट स्थित कालीचरण घाट पहुंचा जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्यगणों की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। अयोध्या से पधारे यज्ञाचार्य सत्यजीत ने विद्वानों के मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कलश को मण्डप में स्थापित कराया। यज्ञ 6 जून से प्रारम्भ होकर 14 जून तक चलेगा। 14 जून को B हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित होगी और पूजन हवन के साथ विशाल भण्डारा का आयोजन होगा। अयोध्या धाम से पधारें कथा वाचिका गौरांगी गौरी द्वारा राम कथा का गायन किया जायेगा। यज्ञ के आचार्य सत्य जीत पांडेय की पूरी टीम मंत्रोचार से यज्ञ शुरू कर दी है। शोभा यात्रा में मन्टू तिवारी, उदय प्रताप सिंह, प्रदीप, शत्रुघ्न मिश्र, सोमनाथ, राजीव दास, रिशु निगम, रामानन्द मिश्र, विमला मिश्र, कैलाशी देवी, मुनेश्वर मिश्र, मीरा देवी, विजय जायसवाल, कृष्ण मुरारी , रमेश पाण्डेय, रघुनाथ यादव, अर्जुन सिंह, वेचू निषाद, गुलाब यादव, ब्रजभूषण यादव, जगत जायसवाल, रोशन यादव, एसआई सद्गुरू मिश्र, डा. भरत तिवारी, पण्डित सुरेन्द्र मिश्र, सतीश चन्द जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।



