LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

देवरिया में सात उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

एस पी संकल्प शर्मा ने किया स्थानांतरित

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जनहित को ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद पहला तबादला लिस्ट जारी किया है। इसमें देवरिया जिले के कई थानों पर तैनात उपनिरीक्षकों के स्थान परिवर्तित हुए हैं। तबादले में सात उपनिरीक्षक पुलिस लाइन भेजे गए हैं। भागलपुर चौकी प्रभारी सतगुरु मिश्रा, श्रीरामपुर से दीन बंधु राय व छोटेलाल, बघौच घाट से ओम प्रकाश सिंह, महुआडीह से अमित कुमार सिंह, तरकुलवा से नंद कुमार राय, चौकी प्रभारी भुजौली राम प्रकाश यादव पुलिस लाइन भेजे गए हैं।

उधर पुलिस लाइन से अंजनी कुमार को रामपुर कारखाना, पुलिस लाइन से अंकित सिंह को श्रीराम पुर, बैतालपुर से आनंद राव को श्रीराम पुर, धर्मेंद्र सिंह एस एस आई श्रीरामपुर को गौरीबाजार, रुद्रपुर से राम कुंवर को सम्मन सेल में भेजा गया है। कई हेड कांस्टेबिल के कार्य क्षेत्र भी बदल दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!