महाराजगंज

सड़क दुघर्टना में अध्यापक की मौत 

गोरखपुर--सोनौली रोड पर स्थित भैया फरेंदा में हुआ हादसा 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनंद नगर, महराजगंज

प्राइवेट स्कूल के बस की चपेट में आने से सहायक अध्यापक की हुई मौत,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, घटना की सूचना पाकर रोते बिलखते सीएचसी बनकटी अस्पताल पर पहुंचे परिजन। मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर पंचायत आनन्द नगर के वार्ड नम्बर 14 सुभाष नगर निवासी शिक्षक सुरेन्द्र श्रीवास्तव के शिक्षक पुत्र हार्दिक श्रीवास्तव उम्र लगभग 28 वर्षीय को एक प्राइवेट स्कूल बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, मृतक शिक्षक की शादी 2022 में हुई थी,इनके पास एक डेढ़ माह का लड़का है। मृतक के पिता ने फरेंदा कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग किया। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि मेरा लड़का हार्दिक श्रीवास्तव लक्ष्मीपुर के द्वीतिय प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक की पद पर कार्यरत था। गुरुवार को वह ढाई बजे अपने बाइक से फरेंदा घर आ रहा था और अभी वह भैया फरेन्दा एसबीआई बैंक के पास पहुंचा था कि तभी फरेन्दा से सोनौली की तरफ तेज रफ्तार में जा रही स्कूल बस के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में फरेंदा कोतवाल अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। प्राइवेट स्कूल की बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई की जा रही है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!