महाराजगंज

संदिग्ध परिस्थितियों में पीपल के पेड़ में फंदे से लटका हुआ मिला युवक का शव

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज  थाना क्षेत्र के मंगलापुर गांव के बाहर उत्तर तरफ स्थित कारण माता स्थान के पास 18 वर्षीय युवक सूरज साहनी का शव बृहस्पतिवार की सुबह पीपल के पेड़ से धोती के फंदे से लटका हुआ मिला । ग्रामीणों ने लटका हुआ शव देख पुलिस को सूचित किया । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मंगलापुर गांव निवासी विनोद साहनी के तीन पुत्रों में दूसरा पुत्र सुरज सहानी बीती रात भोजन करने के बाद घर से गांव में घूमने निकल गया । परिजनों ने बताया घर के सभी सदस्य भोजन करने के बाद बिस्तर सोने चले गए लेकिन वह गांव में टहलने जाने की बात बताकर घर से निकल गया । सुबह ग्रामीणों का शोर सुन घटना के बारे में परिजनों को जानकारी हुआ । सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांचपड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बरगदवा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का किसी युवती से प्रेमप्रसंग का मामला होने की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही, आवश्यक कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!