पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने किया थाना बृजमनगंज का आकस्मिक निरीक्षण
अपराध रोकथाम, शिकायतों , विवेचनाओ का समयबद्ध निस्तारण व किसी भी तरह की पेंडेंसी को खत्म करने का दिया निर्देश

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बृजमनगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस,सीसीटीवी कैमरे,आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय व थाना परिसर में हो रहे नव निर्मित कार्यों आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया । तथा थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर,त्योहार रजिस्टर हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया एवं संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । थाने का हवालात चेक करते हुए साफ-सफाई की स्थिति आदि का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए । थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। आगामी त्योहारों श्रावण मास मेला आदि के दृष्टिगत बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहेंगे तथा आम जन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करने हेतु हिदायत दिया गया ।



