महाराजगंज

योग के साथ-साथ औषधीय खेती को बढ़ावा देने पर दिया जोर—कृष्णमुरारी

नगर के सक्सेना चौराहे पर औषधीय पौधों का हुआ वितरण

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

रविवार को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी द्वारा आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस के अवसर पर नगर के सक्सेना चौराहे पर औषधिय पेड़ों को वितरित किया गया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति के लिए योग के साथ-साथ जड़ी-बूटी औषधि के रूप में अत्यंत कारगर है। यह हर वर्ग के लिए जरूरी है। सभी लोग औषधीय खेती को बढ़ावा देने का कार्य करें। पतंजलि योग समिति के जिला सोशल मीडिया प्रभारी संत कुमार वर्मा ने कहा कि उक्त कार्यक्रम को लगभग 5 वर्षों से मनाया जा रहा है और इसे आगे भी मनाया जाता रहेगा। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के नगर प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस पर दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी ने सक्सेना चौराहे पर जड़ी बूटी के पौधों को लोगों में वितरित किया गया जिससे लोग इसका सेवन कर इसका लाभ ले सकें।उन्होंने कहा कि सभी को जड़ी-बूटी की महत्ता को समझते हुए इसकी व्यापकता पर जोर देना चाहिए। इस अवसर पर हरसिंगार, पत्थरचूर, नीम, तुलसी, अजवाइन, गिलोय, कढ़ीपत्ती व आंवला के पौधे वितरण किया गया। इस दौरान जिला सोशल मीडिया प्रभारी सन्त कुमार वर्मा, नगर प्रभारी विनोद गुप्ता, योग शिक्षक मनोज मल्लाह, गणेश श्रीवस्ताव, उपेंद्र जायसवाल, सुनील कुमार, गिरिजेश यादव, बीडी यादव, चंद्रिका सिंह, प्रताप नारायण पाण्डेय, अविनाश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में महाराणा प्रताप स्कूल में भी जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक और एमपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक पंकज विश्वास ने कहा कि हर व्यक्ति को प्रतिदिन योगासन करना चाहिए साथ ही साथ सभी प्रकार के बीमारियों से दूर रहने के लिए जड़ी बूटियां का सेवन भी करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन व कार्यक्रम प्रभारी पवन कुमार पटेल ने कहा कि एमपी इंटर कॉलेज में विगत दस वर्षों से योग की कक्षा प्रतिदिन चलाई जा रही है उसी क्रम में योगाचार्य बालकृष्ण जी के जन्म दिवस के अवसर पर जड़ी बूटी के पौधों को योग साधकों में वितरित किया जाता है। योग शिक्षक संजय पटेल ने कहा कि इस प्रकार के कार्य करने से सभी लोग स्वस्थ एवं अच्छे विचारों से परिपूर्ण होते हैं। डॉ हेमंत श्रीवास्तव ने कहा कि शरीर के सभी प्रकार की बीमारियों से दूर रहने के लिए योग करना अति आवश्यक है। आवश्यकता अनुसार जड़ी बूटी का भी सेवन करना चाहिए। आरएसएस के जिला संघ चालक रमाशंकर गुप्त ने कहा कि योग करने से स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ मस्तिष्क का भी विकास होता है। ऐसे कार्यों में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।इस दौरान पंकज विश्वास, संजय पटेल, पवन कुमार पटेल, नित्यानंद मिश्रा, अजय अग्रहरि, कपिल देव प्रजापति समेत अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!