महाराजगंज

तेरह बोरी यूरिया खाद सहित एक तस्कर गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज  तस्करी के लिए बगीचे में रखा 7 बोरा खाद सहित एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। सीमावर्ती क्षेत्रों में कृषि कार्य का समय आते ही खाद की तस्करी आम बात हो जाती हैं,खेती का समय आते ही तस्कर पगडंडियों और भिन्न भिन्न रास्तो पर सक्रिय हो जाते हैं और व्यापक पैमाने पर खाद की तस्करी शुरू कर देते हैं। जिससे सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान सहना पड़ता है।तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए,पुलिस अभियान चलाकर धर पकड़ करती है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर हथियाहवा से लोधसी जाने वाले रास्ते पर एक बगीचे में सूचना के आधार पर पुलिस ने सात बोरा यूरिया खाद सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।तो वही चंडीथान मंदिर के पास से सूचना के आधार पर छः बोरी यूरिया और दो साइकिल लावारिस हालत में बरामद कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बरामद खाद और तस्कर के विरुद्ध कस्टम अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की गईं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!