विवादित भूमि पर कार्य रोकने की लगाई गुहार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर कला गांव निवासनी एक महिला ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रोकने की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया है की विवादित भूमि न्यायालय में विचाराधीन है।बहुआर कला गांव निवासी रामा देवी ने बताया है की गांव स्थित आराजी नंबर 329 रकवा 0.571 भूमि है। उक्त भूमि उनके नाबालिक अविवाहित बेटे खगेंद्र के नाम से है। बेटे खगेंद्र की मौत के बाद उक्त भूमि की वारासत उनके नाम से हो गई। इसी बीच कुछ लोग फर्जी तरीके से उक्त भूमि को अपने नाम करा लिया। उक्त विवादित भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जिसकी सुनवाई के लिए 21 अगस्त को तिथि तय की गई है। लेकिन विपक्षी की ओर से उक्त भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इन्होंने गुहार लगाया है की न्यायालय का निर्णय आने तक उक्त भूमि पर निर्माण कार्य न कराया जाय।
वही इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया की मामले में दोनों पक्षों को शांति भंग की धाराओं में पाबंद किया जा चुका है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।



