दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, साढ़े छ किलो गांजा बरामद
मेहरौनाघाट चौकी पुलिस को मिली सफलता

साढ़े छह किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले के मेहरौना चौकी पुलिस को उस समय सफलता मिली जब शनिवार को दो गांजा तस्कर गिरफ्तार कर लिए गए। गांजा तस्करों के पास से लगभग साढ़े छः किलो गांजा बरामद हुआ। यह गिरफ्तारी आज सुबह पांच बजे चोरडीहा गांव के सीमा से हुई, जब वे मॉल पहुंचाने जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी मेहरौनाघाट धर्मेन्द्र कुमार मय हमराहियान हे०का० सुनील सिंह, कां० नीरज चौहान, म०कां० लक्ष्मी विश्वकर्मा, म०कां० कविता देवी व कां० सर्वेश यादव व चालक हे०कां० शशिकान्त यादव मय सरकारी वाहन यूपी 52 एजी 0153 के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वहद ग्राम चोरडीहा में सुतावर मोड़ से करीब 200 मी० पूर्व अभियुक्त विक्की गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी कस्बा मीरगंज थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज बिहार (सप्लायर) को 06.350 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया। अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम चोरडीहा में स्थित मकान के दरवाजे पर से दिलीप साहनी पुत्र दरोगा साहनी निवासी ग्राम लच्छावर पोस्ट लच्छावर थाना थावे जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। जिनको नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के वक्त सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक दीपक शुक्ला भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि असम से लाकर यूपी में गांजा की खेप पहुंचाई जाती है।



