झांसीब्रेकिंग न्यूज़

गुरसरांय थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ नगर में किया पैदल गश्त

गुरसरांय। थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने 31 अगस्त शनिवार को पुलिस टीम के साथ नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और वाहन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने को उच्चाधिकारियों के आदेश पर क्षेत्र व कस्बे में प्रतिदिन पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में डर पैदा किया जा रहा है वहीं नागरिकों को सुरक्षा का एहसास भी कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है,परेशानी होने पर सूचना दें। समस्या का समाधान किया जाएगा। विदित हो की पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ले रही है। इस दौरान थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने बाजार में दुकानदारों से अपने दुकान में कैमरा लगाए जानें को लेकर बातचीत की एवं किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर महेंद्र भदौरिया,अरविंद्र पाल,अर्पित त्यागी,महिला सब इंस्पेक्टर शिवानी तंवर,कांस्टेबल अशोक पटेल आदि पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

आयुष त्रिपाठी की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!