बाल कल्याण संरक्षण समिति हुई बैठक

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज । विकास खण्ड नौतनवा में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत ब्लॉक बाल कल्याण संरक्षण समिति की वित्तीय वर्ष 2024-25 की बैठक ए डी ओ आई एस बी विस्समिल्लाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मार्गदर्शी संस्था पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के बाल संरक्षण अधिकारी श्रवण कुमार ने कहा कि जिला अधिकारी महोदय के निर्देशन और जिला प्रोवेशन अधिकारी के मार्गदर्शन के क्रम में 2023 से त्रैमासिक स्तर पर बच्चों के कल्याण एवं सरक्षण के लिए ब्लॉक एवं गांव स्तर पर बैठक किया जा रहा है। आज की बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही का मूल्यांकन, आर टी ई के तहत नामांकन,बाल अपराध से सम्बन्धित केस इण्टरवेसन एवं फालोअप, ईट भठ्ठा पर सम्पर्क, बाल सेवा योजना, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं सरकारी योजनाओं से जूडाव, सार्वजनिक स्थलों पर हेल्पलाइन नंबर का दिवाल लेखन, सुरक्षित पलायन रजिस्टर , विधालय प्रबंधन समिति की बैठक एवं एस डी पी, थाना स्तर पर बच्चों से सम्बन्धित रजिस्टर अपडेट,ईट भट्टों पर कार्यरत मजदूर के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी द्वारा प्रदत सुविधा, ग्राम बाल कल्याण एवं सरक्षण समिति की गठन एवं बैठक, भारतीय न्याय सहिता की जानकारी, बाल श्रम एवं बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत करने के लिए चर्चा किया गया।



