पीजी कालेज के प्राचार्य ने दिया इस्तीफा
चार्ज लेने को कोई शिक्षक तैयार नहीं

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
स्वामी देवानंद पीजी कालेज मठ लार के प्राचार्य डॉ ब्रह्मानंद सिंह ने अपने पद से त्याग दे दिया है। प्राचार्य ने 6 सितंबर को अपना त्यागपत्र व्यक्तिगत कारण दिखाते हुए प्रबंधक को सौप दिया था। प्राचार्य का इस्तीफा मंजूर करते हुए प्रबंधन में प्रोफेसर आनंद कुमार कपिल को चार्ज लेने के लिए निर्देशित किया है। लेकिन अभी तक वह चार्ज लिए नहीं है। आज स्वामी देवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मठ लार के शिक्षकों की एक आपात बैठक हुई। सभी शिक्षकों ने एक स्वर से निर्णय लिया है कि कोई शिक्षक प्राचार्य पद का चार्ज नहीं लेगा।
इस संबंध में प्राचार्य डॉ ब्रह्मा नंद सिंह ने कहा कि हमने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उधर प्रबंधक स्वामी अभयानंद गिरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्राचार्य ने तो गत 11 जुलाई को ही शिक्षकों की बैठक में अपनी मंशा जाहिर कर दिए थे कि वे अब प्राचार्य पद के दायित्व का निर्वहन नहीं करेंगे। उसके बाद उन्होंने स्वेच्छा से 6 सितंबर को अपना इस्तीफा दे दिया, जिसे मंजूर कर लिया गया है।
सूत्र बताते हैं कि फिलहाल महाविद्यालय बगैर प्राचार्य के चल रहा है।



