LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़

टी जे सिंह बनाए गए सलेमपुर के कोतवाल

पुलिस लाइन से सलेमपुर भेजे गए तेज तर्रार इंस्पेक्टर

पांडे एन डी देहाती/स्वाभिमान जागरण

देवरिया। गत 27 अगस्त से कार्यवाहक कोतवाल के भरोसे चल रही सलेमपुर कोतवाली को आज एक तेज तर्रार कोतवाल मिल गया। देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने  पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर टी जे सिंह को सलेमपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया है। टी जे सिंह जनपद के कई थानों पर अपनी बेहतर सेवाएं दे चुके हैं।

ज्ञात हो कि सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया वार्ड संख्या आठ में कोर्ट द्वारा एक विवादित जमीन पर चालीस वर्ष के बाद जमीन के स्वामित्व पर आए फैसले का अनुपालन कराने गए  कोतवाल उमेश वाजपेई पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया था, जिसपर एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। मामला यह था कि हसमुद्दीन के पक्ष में न्यायालय ने डिग्री देते हुए मौके पर रह रहे लोगों और अन्य जो भी मकान और बाउंड्रीवाल है। उसको हटाने का निर्देश दिया। निर्देश का पालन कराने के लिए अमीन विकास तिवारी, कोतवाल सलेमपुर उमेश बाजपेई पुलिस बल और दो बुलडोजर लेकर 24 अगस्त को मौके पर पहुंच गए। इस कार्रवाई में कुछ निर्दोष लोग भी प्रभावित हो गए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!