उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

27 में आ रही सपा, भाजपा के वादा खिलाफी से जनता है खफा -मनबोध प्रसाद

विमलेश पाल का सपा में हुआ भव्य स्वागत

पांडे एन डी देहाती /स्वाभिमान जागरण

देवरिया। जिले के लार में रविवार को समाजवादी  पार्टी की मासिक बैठक व सम्मान समारोह का आयोजन तेजस्वी मैरेज हाल में हुआ। बैठक की अध्यक्षता सलेमपुर विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव व सपा लार नगर अध्यक्ष अधिवक्ता आलीम लारी ने के किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रधान रामनारायण यादव ने किया।  भाजपा छोड़ विमलेश पाल धनगर व योगेन्द्र गोंड़ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में आस्था रखते हुए और उनकी विकास नीतियों को देखते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालो को पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने माला पहनाकर कर स्वागत किया।

पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी बहुमत से आयेगी। भाजपा के वादा खिलाफी से जनता खफा है।आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिए सभी कार्यकर्ता आपसी मदभेद छोड़कर समाजवादी विचारधारा के तहत एकजुट होकर काम करे। हम सभी को अभी से पूरी ताकत के साथ लग जाना है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रति जनता का भरोसा है, भाजपा का एजेंडा समाज में नफरत फैलाकर सद्भाव बिगाड़कर अपनी राजनीति महत्वकांक्षा को पूरा करना है। पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में यह कैसी बिडम्बना है कि न्याय के लिए अपनी आवाज उठाने पर युवाओं पर लाठियां भांजी जा रही है। अधिवक्ताओं को भाजपा शासन में सबसे ज्यादा अपमानित किया गया है। प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार की नफरत और समाज को बाटने वाली नीतियों से भारी आक्रोश है। किसान , युवा बेरोजगार नौजवान आंदोलन की राह पर है। समाजवादी पार्टी प्रदेश की जनता की साथ खड़ी है। सपा नेता ओ.पी यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों का जिम्मेदारी है कि गांव गांव भ्रमण कर जनता के दुःख दर्द को सुनने और जानने का काम करे। इस दौरान सपा नेत्री रंजना भारती, महफूज लारी, प्रमोद गौतम, रामप्रकाश मुन्ना, अरबाज लारी, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, राजित यादव , निर्भय यादव , पंकज श्रीवास्तव, अशोक यादव,अजहर लारी, इमरान रजा लारी, चंद्रपाल यादव, विजय यादव, सूरज यादव, मनोज लारी, सोनू पाण्डेय, रवि खरवार सहित भारी संख्या में सपाई मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!