LIVE TVउत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन

 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। राजकीय पशु चिकित्सालय भागलपुर के तत्वाधान एवं प्रभारी
पशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर राम श्याम सिंह के नेतृत्व में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 348 पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया। मुख्य अतिथि अरविन्द पाण्डेय जिला पंचायत सदस्य विशिष्ट अतिथि अभय सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा वरिष्ठ भाजपा नेता के द्वारा फीता काटकर व को पूजन करके मेले का शुभारंभ किया। पशु आरोग्य मेले में 348 पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया। पशु चिकित्साधिकारी मईल डॉक्टर राम श्याम सिंह पशुपालन विभाग की योजनाएं जैसे गोकुल मिशन योजना, पशुधन बीमा योजना, सहभागिता योजना, सेक्स शॉर्टेड कृतिम गर्भाधान योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान किए। मेले में ग्राम प्रधान विजय मोहन शर्मा ,पशुधन प्रसार अधिकारी श अखिलेश्वर श्रीवास्तव,पैरावेट कुंदन शर्मा, रामप्रवेश, विनोद , इत्यादि उपस्थित थे। मेले का संचालन प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा अमित कुमार सिंह ने किय। पशुपालक राम आधार प्रसाद ने इस योजना की खूब ढ़ेर सारी प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!