महाराजगंज

संयुक्त कार्रवाई में360 सीसी अवैध नेपाली शराब के आरोपी गिरफ्तार 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज  पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री की रोकथाम अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण थाना अध्यक्ष गौरव राव कन्नौजिया के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय सीमा से तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने अवैध शराब के निष्कर्ष व बिक्री की रोकथाम हेतु कुशल कर्मियों की टीम गठित की गई थी। गठित टीम के अथक प्रयास व एसएसबी के संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सभा बहुआर कला पुल पास एक मोटरसाइकिल से 12 पेटी में कुल 360 सीसी नेपाली शराब लेकर आ रहे अभियुक्त गढ़ आदित्य यादव उर्फ राजा पुत्र भक्त राज (22) निवासी झुलनीपुर थाना निचलौल जनपद महराजगंज उपेंद्र भारती पुत्र गोपाल निवासी झूलनीपुर थाना निचलौल जनपद महराजगंज अभियुक्त आदित्य यादव उपरोक्त के पास से एक अदद मोटरसाइकिल व 12 पेटी में 360 सीसी नेपाली शराब कब्जे से बरामद हुआ तथा अभियुक्त उपेंद्र उपरोक्त पीछे बैठे मोटरसाइकिल से मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की तरफ भाग निकला। बराबमदी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियुक्त गढ़ उपरोक्त के विरुद्ध 499/ 2024 धारा 60 /63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, अंकित यादव, प्रखर सिंह कुशवाहा, तथा झुलनीपुर बीओपी प्रभारी फनीन्टू चेतिया, मनोज कुमार, मनु भाई, असीम कुमार बरोई, देवासुर मीना आदि लोग मौजूद रहे।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!