LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

योगी जी ने कहा था – छेड़खानी की तो अगले चौराहे पर यमराज मिलेंगे, शाबास देवरिया पुलिस, दो के पैर में गोली मारी

तरकुलवा क्षेत्र में हुई छेड़खानी मामले में पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। देवरिया पुलिस की जय। जय। जय। यह जयकारा यूं ही नहीं हो रहा। मातारानी के पवित्र नवरात्र में ही कुछ आसुरी प्रवृति के लोगों ने दो छात्राओं से सरेराह छेड़खानी की थी। छेड़खानी करने वाले चार आरोपियों में से अभी अभी दो को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यही तो कहा था, छेड़खानी की तो अगले चौराहे पर यमराज खड़े मिलेंगे।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चार अक्तूबर को थाना तरकुलवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नरायनपुर में कुछ मनचले युवकों द्वारा स्कूली छात्राओं के साथ छोड़खानी करने के संबंध में स्कूल प्रबंधक स्वतंत्र मिशन सेन्ट्रल एकेडमी सिसवा नरायनपुर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-416/2024 धारा 74,126(2),131 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है । आज दिनांक 06.10.2024 को मुखबीर की सूचना पर कंचन पुर से सिरसिया गोठा मार्ग के पास पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्तगणों क्रमशः धीरज पुत्र राधाकृष्ण  व रितिक पुत्र दीनानाथ निवासीगण बैकुण्ठपुर बंजरिया टोला थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया, जिसमें दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है अभियुक्तों के पास से 2 देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। जो इलाजरत है, स्थिति सामान्य हैं।

सुनिए इस संबंध में देवरिया के एडिशनल एसपी का क्या कहना है – 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!