ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, आनंद नगर, महराजगंज फरेंदा कस्बे के वार्ड नम्बर 10 विंध्यवासिनी नगर निवासी एक युवक की बुधवार को सायंकाल संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर भारी भीड़ जुट गई।मौके पर फरेंदा चौकी प्रभारी गंगाराम यादव अपने दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए।फरेंदा थाना क्षेत्र के उक्त वार्ड निवासी आशीष गुप्ता का घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई,पुलिस ने तत्परता दिखाई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी अस्पताल भेजवाया ,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हैं। बताया जाता है कि युवक अपने ही मकान में मोटर्स पार्ट्स की दुकान संचालित कर रहा था और अभी तीन माह पहले उसकी शादी हुई थी। घटना के बाद पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल ने मृतक के परिजनों से मिले और उन परिवारों को ढांढस बंधाया।इस बाबत में फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया उक्त घटी घटना में जांच पड़ताल की विधिक कार्यवाई चल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!