महाराजगंज

बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी के आरोप मे केस दर्ज

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज  स्थानीय नगर के जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक पर क्षेत्र के कई गांव के ख़ताधारकों ने ऋण देने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपय के गबन करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोठीभार पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच मे जुट गई है। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम बसडील्ला, बंदी बिलासपुर, अहिरौली निवासी रामनाथ, सिरपत साहनी, सुरेन्द्र चौधरी, फुलवासी, वकील, जिवधन, रामबली, रामभजन, शिवशंकर, विपिन, महाराणा, बलिराम, श्रीराम आदि ने पुलिस को दिये तहरीर मे कहा है कि सिसवा के जिला सहकारी बैंक मे तत्कालिक शाखा प्रबंधक बृजेन्द्र सिंह द्वारा केसीसी और पशुपालन के लिए लोन पास किया गया और खाताधारकों को थोड़ी रकम देकर खाते से हेरा फेरी करके स्वयं पैसा निकाल लिया गया है।उक्त प्रकरण मे प्रभारी निरीक्षक कोठीभार अखिलेश सिंह ने कहा कि शाखा प्रबंधक बृजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!