LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

त्यौहार के दृष्टिगत एक्शन में आई मेहरौना पुलिस

उप निरीक्षक गोविंद सिंह ने अनवरत की वाहनों की चेकिंग

पांडे एन डी देहाती / स्वाभिमान जागरण

देवरिया। सरकार की मंशा और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश के क्रम में त्यौहार पर पुलिस की गतिविधि बढ़ गई है। शुक्रवार को लार कस्बा सहित समूचे क्षेत्र में संदिग्धों की जांच के लिए पुलिस सक्रिय रही। यूपी बिहार के बार्डर पर मेहरौना चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग उपनिरीक्षक गोविंद सिंह ने दोपहर से शाम तक की। उसके बाद खेमादेई, गढ़वा, हाटा, चूरिया आदि गांवों में भ्रमण किए। राम जानकी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की गई। दोपहिया वाहन चालकों पर तीन सवारी और हेलमेट पर पुलिस ने लोगों को सचेत किया कि यदि नियमों का पालन नहीं करेंगे तो भारी जुर्माना काटा जाएगा। उपनिरीक्षक गोविंद सिंह ने लगभग 25 वाहनों की तलाशी भी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर गो तस्करी और शराब तस्करी नहीं करने दी जाएगी। ऐसे तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!