LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

लार ब्लॉक सभागार में सम्मान समारोह व उपहार वितरण

प्रमुख अनुभा सिंह ने क्षेत्रवासियों को दी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और छठ की बधाई


लार ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों का हुआ सम्मान

सभी को प्रमुख अनुभा सिंह ने दिए उपहार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। मंगलवार को लार ब्लाक सभागार में प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह बबलू की अध्यक्षता में सम्मान समारोह व उपहार वितरण कार्यक्रम हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए बबलू सिंह ने कहा कि पर्व व त्यौहार हमारे सनातन धर्म के मेरुदंड हैं। हम इसके सहारे एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। विशेषकर यह सप्ताह तो त्योहारों की श्रृंखला से सराबोर होता है। आज धनतेरस है। घरों में अपनी क्षमता के साथ नई वस्तु खरीदी जाती है। दूसरे दिन नरक चतुर्दशी पर हम अकाल मृत्यु से प्रताड़ित न हों इसके लिए पूजा का विधान है। अमावस्या के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा होती है। द्वितीय के दिन भाई बहन के प्रेम का त्यौहार भैया दूज मनाया जाता है। इस दिन अन्न कूट, गोवर्धन पूजा, षष्ठी के दिन सूर्य जैसे साक्षात देवता को अस्ताचलगामी होते वक्त अर्घ्य दिया जाता है। सुबह उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देते हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह पर्व त्योहारों की श्रृंखला आप सभी के मंगलमय जीवन में नित खुशियां बरसाए। हमारी यही कामना है। आप सभी लोग अपने अपने गांवों का विकास करें। सभी का प्रयास हो कि अर्थ के अभाव में किसी का घर उदास न हो। सभी के यहां प्रकाश हो।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष आस् नारायण सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि उमेश यादव, अभय मिश्रा, संजय यादव, रामानंद यादव, राम करन कुशवाहा, वीरेंद्र पांडेय मुन्ना, मान सिंह यादव, संजय कुशवाहा, उमेश तिवारी, मंजेश पांडेय, अखिलेश दुबे,  सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!