LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

त्यौहार को लेकर विशेष चौकसी, लार में एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी का पैदल गश्त

खाद्य सुरक्षा टीम का जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी

 

देवरिया जिले की प्रशासनिक खबरें

लार में एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पैदल गस्त

मिलावटी मिठाई बनाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान जारी

पटाखा के तीन लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू

लार में अब मठ इंटर कालेज खेल मैदान में लगेगी पटाखा की दुकानें, दुकानदार मायूस

त्यौहार के मद्दे नजर पुलिसिंग तेज, लार में पीएसी

देवरिया। मंगलवार को शाम लार कस्बा में एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी ने पैदल गस्त किया। सलेमपुर के सीओ दीपेंद्र शुक्ला और लार के प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी गश्त में रहे।
स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में लार के तीन पटाखा फैक्ट्री के लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की है। आतिशबाजी के अनुज्ञाप्तिधारी फिरोज अहमद, सलेहा खातुन व फरहान का अनुज्ञप्ति निरस्त किये जाने की कार्रवाई की जा रही।

बीआरसी मैदान की जगह मठ इंटर कालेज के मैदान में लगेगी पटाखा की दुकानें
शासन के निर्देश के क्रम में प्रशासन ने लार में पटाखा बिक्री के स्थल को परिवर्तित कर दिया है। इस वर्ष बीआरसी कैंपस की जगह प्रशासन ने स्वामी देवानंद इंटर कालेज मठ लार के खेल मैदान में पटाखा की दुकान लगेगी। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक लार कपिलदेव चौधरी ने दी।
मिलावटी मिठाई बिकी तो होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
प्रशासन ने दीपावली और आगामी त्योहारों के सकुशल संपन्न कराने के लिए बड़े पैमाने पर बंदोबस्त किए हैं। आम जनता को सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाजार में खराब या मिलावटी मिठाई न बिके और न ही बनाई जाए। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि हाल ही में इस अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए भागलपुर में 5 क्विंटल और सलेमपुर में 1 क्विंटल खराब मिठाई जब्त कर नष्ट की गई है। उन्होंने खाद्य अधिकारियों की इस प्रभावी कार्रवाई की सराहना की और इसे जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया।
डीएम ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति खराब या मिलावटी मिठाई बनाने में संलिप्त पाया गया, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!