दिलों में सदा जलती रहे इंसानियत की दीप: बादल

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
भाटपार रानी देवरिया।भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के अघाव गांव निवासी युवा समाजसेवी शशांक सिंह रघुवंशी उर्फ बादल ने गुरुवार को दीपावली के अवसर पर क्षेत्र के तमाम पत्रकारों को सम्मानित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यह कोशिश करे कि सबके दिलों में इंसानियत का दीप सदा जलती रहे।उन्होंने कहा कि हर सम्पन्न लोगों का यह फर्ज बनता है कि वे समाज के गरीबो,कमजोरों व जरूरतमंदों की सेवा करें।उन्होंने कहा कि समाज व राष्ट्र के विकास में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। श्री सिंह ने कहा कि जब किसी पर्व के अवसर पर हम समाज के जरूरतमंद लोगों का ख्याल रखते हैं तो उससे खुशियां अत्यधिक बढ़ जाती हैं।सभी धर्मों में गरीबों व असहायों की मदद के लिए कहा गया है।दीपावली का यह पर्व हमें यह संदेश देता है कि हमें वीरान जगहों पर भी दीप जलाकर उसे प्रकाशित करना चाहिए।हमे सबकी खुशियों का भरपूर ख्याल रखना चाहिए।श्री सिंह ने कहा कि समाज के हर एक मजबूत व्यक्ति को चाहिए कि वे गरीबों व जरूरतमंदों के घरों में भी खुशियों का दीप जलाने का प्रयास करें।वहीं क्षेत्र के पिपरा बघेल उत्तर पट्टी निवासी समाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह बघेल छोटे ने कहा कि आजकल के तमाम युवा जहां अपने मार्ग से भटककर गलत राह अपना ले रहे हैं, वहीं बादल सिंह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।वे हमेशा समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं।अतः युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए।



