महाराजगंज

घर -घर अखबार पहुंचाने वाले कर्मयोगी हुए सम्मानित

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जिला मंत्री सुशील शुक्ल के नेतृत्व में भिटौली क्षेत्र के पत्रकारों ने सामाचार पत्र विक्रेता कर्मयोगियों को दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाई व पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।पुरस्कार पाते ही इनके चेहरे खिल उठे। जिलामंत्री सुशील शुक्ला ने कहा कि समाचार पत्र विक्रेता जाड़ा, गर्मी , बरसात किसी भी समय सुबह लोगों तक समाचार पत्र पहुंचाने का कार्य करते वहीं सबसे बड़े कर्मयोगी है।उनका सम्मान अवश्य होना चाहिए।पत्रकार सुशील शुक्ल, चंदन मद्धेशिया पंकज रौनियार, उमाकांत चौधरी, इन्द्र शुक्ल,कृष्णानंद दुबे, अंकित मणि,सुरेंद्र प्रजापति, इकबाल अहमद,रामायण गुप्ता ,आशुतोष मौर्य,पवन गोंड तथा समाचार पत्र विक्रेता सुरेंद्र,राहुल तिवारी,बेेेेचन गुप्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!