बर्थडे पार्टी में डांस को लेकर हुए विवाद में गयी युवक की जान
इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत

पीएम के बाद शव गांव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम
मौके पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार व थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राव
स्वाभिमान जागरण संवाददाता पुरंदरपुर, लक्ष्मीपुर, महराजगंज
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहनी के चाई टोला में बीते बुधवार को हरीश साहनी के घर बर्थडे पार्टी था, बर्थडे पार्टी में डांस को लेकर विवाद हो गया, विवाद में एक युवक की गई जान।
मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को हरीश साहनी निवासी सेमरहनी चाई टोला के घर बर्थडे पार्टी चल रहा था उसी समय रामनगर निवासी महेंद्र पुत्र राम लखन उम्र लगभग 28 वर्ष उसी रास्ते कहीं से आ रहे थे कि महेंद्र से डांस को लेकर विवाद हो गया विवाद मार-पीट में बदल गया, महेंद्र को गंभीर चोटें आईं, परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही महेंद्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए, चिकित्सकों ने तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई, मृतक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ कर गया। पीएम के बाद शव को गांव पहुंचते ही गम व गुस्से का माहौल बन गया। ग्रामीण शव को रख कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।उप जिलाधिकारी, तहसीलदार फरेंदा थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राव मौके पर पहुंच कर समझा बुझाकर कर अंतिम संस्कार कराया,उप जिलाधिकारी ने कहा कि मृतक के तीनों बच्चों की इण्टर कालेज तक की मुफ्त में शिक्षा व अहेतुक सहायता दिलाया जाएगा।इस संबंध में थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद किया जायेगा। आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंगा यादव ने अधिकारियों से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिए जाने की मांग की और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी कि अधिकारियों से मिलकर हर संभव मदद दिलाया जाएगा।



