LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

निहाल सिंह हत्याकांड: तीन बदमाशों को पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़

अवैध शस्त्र व मोटरसाइकिल बरामद

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। जिले के सुरौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर गत 7 नवंबर को युवक शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह पुत्र विश्वजीत सिंह निवासी-बरांव थाना मदनपुर देवरिया की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना सुरौली पर मृतक की मॉ की तहरीर पर मु0अ0सं0-223/2024 धारा-103(1),3(5) भा0न्या0सं0 का अभियोग अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त करते हुए उनकी गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिस दी जा रही थी।

कोइलगढ़हा ठाकुर देवा पुल के पास पुलिस मुठभेड़ मे 3 अभियुक्तों क्रमशः आलोक कुमार राजभर पुत्र रामकिशुन राजभर निवासी नई खास थाना सुरौली जनपद देवरिया, बृजेश गोस्वामी पुत्र विरेन्द्र गोस्वामी निवासी-बेलाड़ाड़ थाना गगहा जनपद गोरखपुर और अमन गिरी पुत्र राजेश गिरी निवासी-कहला थाना गगहा जनपद गोरखपुर को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तों के पास से अवैध शस्त्र 1 पिस्टल, 2अदद देशी तमंचा, 1 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि पूरानी रंजिश को लेकर हम लोगों द्वारा शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह की हत्या की गयी थी। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!